फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programs presented by artists in conclusion

समापन में कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Sun, 16 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर Updated Sun, 16 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs presented by artists in conclusion
धरमघर महोत्सव के समापन में समिति के पदाधिकारियों के साथ कलाकार, - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 
तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव में कलाकारों ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। 


शनिवार की देर सायं महोत्सव समापन हिमदर्शन कुटीर धरमघर की संस्थापक शोभा बहन ने किया। कलाकारों ने देर रात तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन में लक्की ड्रॉ के प्रथम पुरस्कार विजेता हिमांशु जोशी को एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार  विजेता दीपा महर को स्मार्ट फोन, तृतीय पुरस्कार विजेता किशन कोरंगा को होम थिएटर मिला। हंसी साह, दीपा पंचपाल को भी पुरस्कार दिए गए। महोत्सव के अंतर्गत हुई कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में पप्पू लाल वर्मा विजेता, आर्यन कार्की उप विजेता, शतरंज में आर्यन कार्की विजेता, दीपक राठौर उपविजेता रहे।
विज्ञापन



निबंध में गीता महर, फैंसी ड्रेस में लक्ष्मी, रजत वर्मा, आदित्य पंचपाल, मेहंदी में ममता महर, दिव्या, सुनीता पंत, चित्रकला में हितेश कुमार, अनुष्का टम्टा, प्रकाश, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सनगाड़ के छात्र अव्वल रहे। पूर्व प्रधानाचार्य हीरा सिंह धर्मशक्तू एवं गंगा सिंह पांगती ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किया जाएगा। समापन अवसर पर एकलब्य स्कूल के प्रबंधक हरीश चुफाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया।  संचालन केदार महर, ऋचा वर्मा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, तारा चंद्र पाठक, प्रकाश पाठक, राजेंद्र कार्की, चेतन धर्मशक्तू, पप्पू लाल वर्मा, देव सिंह मर्तोलिया, हरीश राठौर, होशियार महर, चंचल महर आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed