फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised in district.

Bageshwar News: झूलापुल बंद होने से कत्यूर बाजार की रंगत फीकी

Fri, 10 Nov 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised in district.
बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक झूलापुल से आवाजाही बंद होने से नगर के कत्यूर बाजार की रंगत फीकी हो गई है। इसका असर व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 19 जुलाई को ऐतिहासिक झूलापुल से आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुल को खतरा बताते हुए मरम्मत कराने की बात कही गई थी। करीब चार महीने बाद भी झूलापुल की मरम्मत नहीं हुई है। झूलापुल नगर के दुग बाजार और कत्यूर बाजार को आपस में जोड़ता है। कांडा रोड से आने लोग भी कत्यूर बाजार, गुरुद्वारा क्षेत्र और बागनाथ मंदिर आने के लिए झूलापुल का प्रयोग करते थे।

झूलापुल से आवाजाही न होने का असर कत्यूर बाजार और आसपास के बाजार पर पड़ा है। झूलापुल से आवाजाही सुचारु न होने पर व्यापारी सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल में विधायक पार्वती दास ने यह मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाया था। विधायक ने कहा था कि झूलापुल बंद होने का असर बाजार पर पड़ रहा है। यह मामला सीएम के समक्ष उठने के बाद भी पुल की मरम्मत होने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। व्यापारी सोशल मीडिया में झूलापुल बंद होने का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पुल की मरम्मत जल्द हो

बागेश्वर। नगर के व्यापारी सचिन रावल, गोविंद साह जगाती, महिपाल भरड़ा, संजय चौधरी का कहना है कि जिला प्रशासन ने चार महीने पहले झूलापुल को मरम्मत के नाम पर बंद किया, लेकिन अब तक पुल की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। झूलापुल बंद होने का असर व्यापार पर पड़ रहा है। पुल की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए, ऐसा न हो कि जनवरी में होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में भी झूलापुल बंद ही रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल की मरम्मत के संबंध में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) रुड़की से वार्ता हुई है। इंस्टीट्यूट की टीम 15 नवंबर के बाद झूलापुल का जायजा लेगी। इसके बाद पुल की मरम्मत कराकर आवाजाही सुचारु कराई जाएगी।

- अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed