{"_id":"682b70b2153b8c0b6c027df9","slug":"cultural-programme-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115683-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागनाथ मंदिर पहुंची जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागनाथ मंदिर पहुंची जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ स्वागत
Mon, 19 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 19 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का जिले के बागनाथ मंदिर में स्वागत हुआ। ढोल, दमाऊ की थाप पर यात्री नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां जगदीशिला डोली की पूजा-अर्चना की और सुख-समृ़द्धि का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कांडा, कमेड़ीदेवी, स्यांकोट होते हुए अगले पड़ाव पिथौरागढ़ को रवाना हो गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में बीते सात मई को हरिद्वार से डोली यात्रा का शुभारंभ हुआ था। रविवार को ग्वालदम से बैजनाथ होते हुए यात्रा देर रात जिला मुख्यालय पहुंची। सुबह के समय नगर भ्रमण करते हुए यात्रा बागनाथ मंदिर पहुंची।
मंदिर परिसर में यात्रा के स्वागत के लिए श्रद्धालु उमड़े थे। लोगों ने डोली का आशीर्वाद लिया। यात्रा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी ने बताया कि एक महीने के भ्रमण के दौरान यात्रा 10,500 किमी का सफर तय करेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करते हुए यात्रा पांच जून को हरिद्वार पहुंचेगी। गंगा दशहरा पर्व की सुबह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद डोली का निलाछाड़ पर्वत के लिए प्रस्थान होगा। उसी दिन शाम को यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, गीता रावल, भुवन ऐठानी, कुंवर सिंह राणा, रोशनी नैथानी, कुसुम सकलानी बडोनी, परमवीर सिंह, श्याम लाल, दनी लाल शाह, मनोज राणा, ज्योत सिंह आदि मौजूद रहे।