फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural news in district.

देवी एक, रूप अनेक : पंडित पांडे

Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cultural news in district.
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र के आध्यात्मिक केंद्र शिखर पर्वत स्थित मूल नारायण भगवान के मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन की धूम मची हुई है। आयोजन के व्यास पंडित रमेश चंद्र पांडे ने श्रीमद् देवी भागवत का माहात्मय बताते हुए कहा कि देवी एक हैं पर उनके रूप अनेक हैं। जो लोग आश्विन और चैत्र महीने के नवरात्र पर व्रत रखकर देवी के नौ रूपों की श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं, माता उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देती हैं।
विज्ञापन

कमेटी के संरक्षक पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने कहा कि अनुष्ठान का पारायण बृहस्पतिवार को हवन, यज्ञ और महाभंडारे के साथ होगा। उन्होंने सभी से अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य पुजारी प्रेम सिंह धामी, मुख्य यजमान कवींद्र बाफिला, धन सिंह बाफिला, उत्तमानंद महाराज, राम सिंह कोरंगा, धन सिंह भौर्याल, प्रकाश पपोला, केदार रैखोला, चंद्र कपकोटी, नंदन पपोला, जवाहर सिंह मदन सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed