फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Gathering In Bageshwar

नित्य भगवान के स्मरण के लिए निकालें कुछ समय:डॉ. जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering In Bageshwar
कांडा के कोश्यारीगांव में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कांडा (बागेश्वर)। कांडा के कोश्यारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्थानीय लोग कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। व्यास डॉ. विनोद जोशी ने बुधवार को विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण महान कर्मयोगी थे। उन्होंने लोगों को धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। डॉ. जोशी ने कहा कि लोगों को व्यस्ततम समय में से कुछ क्षण भगवान की आराधना के लिए निकालने चाहिए। कलयुग में नामजप का विशेष महत्व है। केवल ईश्वर का स्मरण करने मात्र से मानव का कल्याण हो सकता है। कथा का आयोजन देव सिंह रावत स्मृति कल्याणकारी समिति कर रही है। कथा के संचालन में श्याम सिंह रावत, गणेश रावत, कृपाल रावत, ठाकुर सिंह रावत, मनमोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत ने सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed