फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crowds throng markets for Karwa Chauth; business sees a 30% surge compared to last year

हल्द्वानी: करवाचौथ पर बाजारों में उमड़ी भीड़, पिछले साल के मुकाबले इस बार कारोबार में 30 फीसदी उछाल

Thu, 29 Oct 2026 11:42 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी
माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Oct 2026 11:42 AM IST
सार

करवाचौथ से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई। मेहंदी, साड़ी, ज्वैलरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक रही।

विज्ञापन
Crowds throng markets for Karwa Chauth; business sees a 30% surge compared to last year
हल्द्वानी में करवा चौथ के लिए करवा और सींक खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहाग के पर्व करवाचौथ की रौनक बुधवार को हल्द्वानी के बाजारों में खूब नजर आई। हाथों में मेहंदी रचाने से लेकर साड़ी, गहने और पूजन सामग्री खरीदने तक, महिलाएं दिनभर त्योहार की तैयारियों में जुटी रहीं। पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा मार्ग और कारखाना बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक बनी रही। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार बाजार में पिछले साल के मुकाबले बिक्री बढ़ी है और त्योहार को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

करवाचौथ से एक दिन पहले बुधवार को हल्द्वानी के बाजारों में त्योहार की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानें छलनी, करवा, श्रृंगार का सामान, साड़ी, लहंगों से सजी थीं। व्यापारी गोविंद सिंह ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा बिक्री हुई है। सदर बाजार के व्यापारी नेता योगेश कुमार ने कहा कि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक बाजार में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री और श्रृंगार का सामान जमकर खरीदा।

विज्ञापन

मेहंदी लगवाने के लिए लगी कतारें, देर रात तक चले स्टॉल

 करवाचौथ पर मेहंदी का विशेष महत्व है। इसलिए मेहंदी स्टॉलों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मीरा मार्ग समेत अन्य बाजारों में मेहंदी आर्टिस्ट सुबह से देर रात तक मेहंदी लगाते रहे। मेहंदी आर्टिस्ट रेनू और प्रेमा ने बताया कि एक हाथ की मेहंदी के 200 से 500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। महिलाओं ने करवाचौथ स्पेशल डिजाइन खूब पसंद किए। कई जगह बुकिंग पहले से फुल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वैलरी-साड़ी की डिमांड रही

करवाचौथ पर पत्नियों के लिए उपहार खरीदने में पुरुष भी पीछे नहीं रहे। ज्वेलरी और साड़ी की दुकानों पर भी भीड़ रही। व्यापारी नेता मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस बार सोने-चांदी की छोटी ज्वैलरी, साड़ी, सूट और कॉस्मेटिक गिफ्ट पैक की सबसे ज्यादा मांग रही। कई दुकानों पर ''करवाचौथ स्पेशल ऑफर'' भी लगाया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed