{"_id":"e6a9f1e252ea9d750640b909c0e8ebba","slug":"zilla-panchayat-members-driver-warp-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के चालक पर ताना तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य के चालक पर ताना तमंचा
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात यहां एसबीआई तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह डसीला के चालक पर बागनाथ गली निवासी किसन सोनी ने तमंचा तान दिया। बाद में पुलिस ने किसन सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, सोनी का तमंचा पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार रात लगभग साढे़ नौ बजे डसीला का चालक उनकी कार को लेकर एसबीआई तिराहे के पास गुजर रहा था। यहां दुग बाजार निवासी किसन सोनी और उनके साथी खड़े थे। हार्न बजाने को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ। आरोप है कि किसन ने चालक के साथ मारपीट की और उस पर तमंचा तान दिया। सूचना मिलने पर डसीला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डसीला और उनके साथी किसन को पकड़कर कोतवाली ले आए। हालांकि तब तक गश्ती पुलिस भी मौके पर आ चुकी थी। पुलिस के अनुसार सोनी के पास से कट्टा बरामद हुआ है, जिसे सीज कर दिया है। सोनी के खिलाफ पुलिस ने धारा 506 , 507 और 25 आर्म्स एक्ट में दो अलग अलग मामलेे दर्ज किए हैं। वृहस्पतिवार को उन्हेें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन