{"_id":"59aee0cf4f1c1b79078b46e5","slug":"three-years-looted-now-by-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल तक अस्मत लूटी अब शादी से मुकरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल तक अस्मत लूटी अब शादी से मुकरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता एक विद्यालय में गेस्ट टीचर है जबकि आरोपी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसएसपी रायपा के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती (26) एक विद्यालय में गेस्ट टीचर है। युवती ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका चौड़ा गांव के युवक देवेंद्र खिंचवाल (35) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और जान से मारने की घमकी देने लगा।
विज्ञापन
आरोपी अभी अविवाहित ही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।