फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu shed ten-year boy

सरयू में बहा दस साल का बालक

Sat, 14 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 14 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sarayu shed ten-year boy

अनर्सा में दस साल का बालक सरयू में नहाते वक्त तेज धारा में बह गया। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका है। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत है। राजस्व पुलिस, दमकल विभाग और कोतवाली पुलिस खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार बृृहस्पतिवार की शाम कपकोट ब्लाक के अंतर्गत अनर्सा गांव में नंदन सिंह का दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए सरयू में गया था। वहां रबर के टायर के माध्यम से बच्चे तैरने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच प्रियांशु असंतुलित होकर नदी की तेज धारा में बह गया। उसके बहने से साथ के बच्चे घबरा गए। उन्होंने घर में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। घटना स्थल राजस्व पुलिस के क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के लिए राजस्व पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस और अग्निशमन दस्ते के लोग भी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह भी सुरक्षा कर्मियों ने खोजबीन की, लेकिन बालक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार प्रियांशु गांव के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed