{"_id":"571e5a514f1c1b9327a918f6","slug":"rural-crush-pickup-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को कुचलने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को कुचलने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक के सामा में घर को लौट रहे ग्रामीण को कुचलने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक को कपकोट शिव मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
मालूम हो कि शनिवार शाम को बाजार से घर लौट रहे सामा निवासी धन सिंह कोरंगा पुत्र पान सिंह की पिकअप संख्या यूके 02-सीए 0244 से कुचलकर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया था। इस मामले में मृतक के भाई मान सिंह ने आरोपी चालक लक्ष्मण सिंह के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चालक की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ बागेश्वर में जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
रविवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक लक्ष्मण सिंह निवासी देवलचौरा को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया। मामले की जांच कर रहे कपकोट के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिकअप को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन