{"_id":"573601044f1c1bcf6b919951","slug":"rapist-arrested-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिव्यांग युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला (ब्यूरो), बागेश्वर
Updated Fri, 13 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि 10 मई की शाम को सुंदर सिंह नामक युवक ने गांव के एक घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुराचार किया था। दिव्यांग युवती की मां के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। गुरुवार को युवती के पिता की तहरीर पर कपकोट थाना पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह के खिलाफ धारा 376 में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़ित दिव्यांग युवती का मेडिकल कराया। देर शाम पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कपकोट के थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह रायपा ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।