{"_id":"57ab64954f1c1b7102ee47e6","slug":"police-arrested-the-revenue-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने बकाएदार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व पुलिस ने बकाएदार को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्व की कम वसूली पर डीएम के सख्त निर्देशों के बाद बागेश्वर के तहसील प्रशासन ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। तहसीलदार खुशबू आर्या के नेतृत्व में बुधवार को बड़े बकाएदार भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। भरत सिंह ने बैंक आफ इंडिया से लोन लिया लेकिन लोन की धनराशि का समय से भुगतान नहीं किया।
राजस्व विभाग के अनुसार व्यापारी के ऊपर इस समय 69.40 लाख की देनदारी है। तहसीलदार ने बताया कि सभी बकाएदारों को चेतावनी दी जा रही है। बकाया धनराशि जमा नहीं करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन