फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patiala police proceeded to arrest of accused

आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस पटियाला रवाना

Mon, 07 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 07 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

युवती के साथ दुराचार करने के मामले में नामजद आईटीबीपी के जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को आरोपी की लोकेशन पंजाब के पटियाला में मिली है। इस आधार पर पुलिस टीम पटियाला रवाना हो गई है।

विज्ञापन


कांडे क्षेेत्र की युवती ने बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) के खनात गरखेत गांव निवासी 25 वर्षीय हृदयेश टम्टा पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद दोनों में विवाह की सहमति बनी थी। युवती का आरोप है कि हृदयेश उसे बहलाकर जंगल में ले गया और वहां दुराचार किया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बेड़ीनाग गई थी, किंतु वह हाथ नहीं आया। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया, उसकी लोकेशन पंजाब के पटियाला शहर में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम सुबह ही वहां के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पटियाला की पुलिस से भी संपर्क कर लिया गया है। कोतवाल ने कहा कि पटियाला पुलिस की मदद से उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी हृदयेश आईटीबीपी की 51वीं बटालियन में चंडीगढ़ में कार्यरत है। वह अवकाश लेकर घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed