{"_id":"570a90644f1c1b5468c810c8","slug":"nepali-workers-abducted-someones-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":" साथी की बीवी को भगा ले गया नेपाली मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की बीवी को भगा ले गया नेपाली मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट क्षेत्र में काम करने वाला एक नेपाली मजदूर अपने साथी की बीवी को भगा ले गया। महिला पांच बच्चों की मां है। मजदूर ने बीवी को भगाने वाले के खिलाफ कपकोट थाने में तहरीर दी है।
नेपाल निवासी धन बहादुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कपकोट में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार को नेपाल का ही रहने वाला किरन प्रकाश अधिकारी उसकी पत्नी रीता देवी को भगा ले गया। धन बहादुर ने कपकोट थाने में किरन प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी है। धन बहादुर का कहना है कि उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी के चले जाने से वह मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। कपकोट थाना पुलिस ने बताया कि धन बहादुर की तहरीर के आधार पर बनबसा सहित सभी पुलिस थानों और चौकियों में दोनों की फोटो भेज दी गई है।
विज्ञापन