{"_id":"ab39bd2700afe4b18029893283b21c58","slug":"monkeys-in-the-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के कारण घर में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों के कारण घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड के सुदूरवर्ती पेठी ग्राम पंचायत में एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में प्रभावित परिवार को करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। क्षेत्रीय पटवारी भुवन लाल वर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थर्टी फर्स्ट की सुबह पेठी गांव निवासी सुरेश सिंह पुत्र दलीप सिंह अपने घर में लकड़ी के चूल्हे में खाना बना रहे थे। उसी बीच उनके खेत में बंदर आ गए। वह बंदर भगाने में लगे तो घर में जलती लकड़ियों की ज्वाला तेज हो गई जिससे घर में आग लग गई।
विज्ञापन
आग से पीड़ित परिवार के कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न और बिस्तर जल गया है। इस घटना में उसके एक तोले सोने के गहने भी राख हो गए। ग्रामीणों की सहायता से आग बुझी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुषमा देवली, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह देवली, नंदन सिंह, चामू सिंह, तारा सिंह और पूरन सिंह देवली ने शासन प्रशासन से अग्रिपीड़ित को अधिक से अधिक से मुआवजा देने की मांग की है।