{"_id":"8e5719eb843802097b430f6c2fcdf047","slug":"ludhiana-came-on-duty-accused-of-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर लुधियाना पहुंचा दुराचार का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी पर लुधियाना पहुंचा दुराचार का आरोपी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ दुराचार के मामले में नामजद आईटीबीपी के जवान को लुधियाना से बागेश्वर लाया जा रहा है। बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) के खनात गरखेत गांव निवासी हृदयेश टम्टा आईटीबीपी में लुधियाना में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया था। इस बीच युवती ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन
इसके साथ ही आरोपी ड्यूटी पर वापस लौट गया। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि रविवार को सर्विलांस के माध्यम से उसके पटियाला में होने के संकेत मिले थे। इसके बाद उसकी लोकेशन लुधियाना में मिली।
विज्ञापन
वहां आईटीबीपी के कमांडेंट से संपर्क किया गया। कोतवाल ने बताया कि हृदयेश ने वहां ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। कमांडेंट से बात हो गई है। बागेश्वर की पुलिस टीम उसे लेकर शीघ्र यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन