फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Livestock assistant abdominal pain Death

पशुधन सहायक की पेट दर्द से मौत

Sun, 09 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 09 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

भेड़ प्रजनन केंद्र शामा में कार्यरत पशुधन सहायक का उच्च हिमालयी क्षेत्र के राजिला बुग्याल में पेट में अचानक उठे तेज दर्द केे कारण मौत हो गई है।

विज्ञापन


 पशुधन सहायक फार्म की भेड़ों को चराने गया था। तीन दिन बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर दिया है।

पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल के अनुसार अति दुर्गम क्षेत्र होने के कारण अगली कार्रवाई मृतक के परिजनों की सहमति पर ही होगी।

जानकारी के अनुसार भेड़ प्रजनन केंद्र शामा में कार्यरत शामा गांव निवासी खुशहाल सिंह (36) गत जून महीने के आखिरी सप्ताह में फार्म की करीब डेढ़ सौ भेड़ों को चुगान के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ कांतेला बुग्याल को गया था।
विज्ञापन


भेड़ें घास चरते-चरते राजिला बुग्याल तक पहुंच गईं। पशु चिकित्साधिकारी डा. आरआर चंतोला के अनुसार पशुधन सहायक खुशहाल सिंह के पेट में चार अगस्त की सुबह अचानक तेज दर्द उठा और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अन्य साथियों ने सूचना तुरंत एसडीएम, पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष एसपी रायपा के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व पुलिस, पशुपालनकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम सात अगस्त की शाम बमुश्किल बुग्याल पहुंची।

मृतक का शव फूल जाने के कारण उसके खराब होने का खतरा है। रास्ता अत्यंत जटिल होने के कारण उसे नीचे लाना टीम के लिए काफी कठिन काम है।

 एसपी नपलच्याल ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पंचायतनामा भर दिया है। आगे की कार्रवाई मृतक के परिजनों की सहमित से ही की जाएगी। मौके से टीम के नौ अगस्त तक लौटने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed