{"_id":"56f814cf4f1c1bc854f14d98","slug":"intoxicated-student-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्युत कंपनी में काम करने वाले उड़ीसा के एक युवक ने बीए की छात्रा को जबरन कमरे में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद छेड़छाड़ कर दी। मौके पर पहुुंची पुलिस को छात्रा युवक के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने बताया कि 26 मार्च की देर शाम को किसी ने फोन पर उन्हें एक छात्रा के विद्युत कंपनी में काम करने वाले एक युवक के कमरे में बंद होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा खोला गया तो छात्रा कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। उसका दुपट्टा उसके गले में लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के बाद रात करीब नौ बजे छात्रा को होश आया। होश में आने के बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब वह अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी तो भराड़ी बाजार में नीलू नामक युवक उसे जबरन अपने कमरे में ले गया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। कमरे में ले जाने के बाद उसे जबरदस्ती कोई पेय पदार्थ पिलाया गया, जिसे पीने के बाद उसे कुछ भी याद नहीं रहा।
विज्ञापन
बयान लेने के बाद छात्रा की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने नीलू नामक युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 क, 342, 506 के अलावा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रायपा ने बताया कि नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।