{"_id":"6ac595578cd16c1500ccff1beeeb8686","slug":"including-five-injured-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिलाड़ियों समेत पांच घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडारी रोड के गोलूना गांव में आल्टो कार के खेेत में गिरने से चार खिलाड़ियों समेत पांच लोग घायल हो गए। युवा कल्याण विभाग की ओर से रविवार को बागेश्वर में जिला स्तरीय खेलकूद रैली आयोजित की गई। इसमें खेलकर घर लौट रहे खिलाड़ियों की कार असंतुलित होकर गोलूना गांव के खेत में सड़क से 15 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह खिलाड़ी आल्टो कार नंबर यूके 02/7299 में सवार थे। घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। घायलों में ग्राम कर्मी निवासी कृपाल सिंह 39 वर्ष, ग्राम नाचती निवासी हेमा 17 वर्ष, कविता 18 वर्ष, हिचौड़ी निवासी प्रियंका दानू 16 वर्ष शामिल हैं।
विज्ञापन