फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Guruji came to school after drinking alcohol, suspended

शराब पीकर स्कूल आए थे गुरुजी, निलंबित 

Mon, 25 Sep 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 25 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलौना में व्यवस्था के तहत तैनात सहायक अध्यापक को जिला शिक्षा अधिकारी ने शराब पीकर स्कूल आने पर निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उप शिक्षाधिकारी प्रारंभिक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन


बागेश्वर के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आकाश सारस्वत ने बताया कि राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय टिटोली के सहायक शिक्षक राजेंद्र सिंह को इन दिनों व्यवस्था के तहत प्राथमिक विद्यालय बिलौना में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बीती 16 सितंबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सहायक शिक्षक राजेंद्र सिंह के खिलाफ लगातार शराब पीकर स्कूल आने की तहरीर दी थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शिक्षक का मेडिकल कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ ने बताया कि शिक्षक द्वारा शराब पीकर स्कूल आना गंभीर मामला है। शिक्षक ने राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली के विपरीत आचरण किया है। इसको देखते हुए शिक्षक को निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को प्रकरण की जांच कर एक माह के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed