{"_id":"eb58e30be5c646fd7808b0647063d8f9","slug":"closer-police-killer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारे के करीब पहुंची पुलिस
योगेश जोशी/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेड़ी गांव में तीन साल की मासूम बालिका की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग गए हैं। दुराचार के बाद बालिका की हत्या होने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। इनमें से एक किशोर को पुलिस निशानदेही के लिए घटनास्थल तक ले गई। शीघ्र ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।
कोतवाली पुलिस कमेड़ी क्षेत्र के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाई है। इनमें से एक किशोर को पुलिस अधिकारी गांव ले गए। यहां स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में घटनास्थल की निशानदेही कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चार डाक्टरों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन डाक्टरों ने इस मामले मेें कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने कहा कि पुलिस ही इस मामले में बता सकती है। हालांकि पुलिस हत्या के इस मामले में बलात्कार की आशंका से इनकार भी नहीं कर रही है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वाली है।
मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार की शाम को ही सुराग मिल गए थे, लेकिन पुलिस ने इसे जाहिर नहीं किया।
शव बरामदगी के तुरंत बाद ही हत्याकांड के सुराग खोज कर पुलिस ने काफी तत्परता का परिचय दिया। शुक्रवार को पूछताछ की कार्रवाई भी बेहद गोपनीय तरीके से चलती रही।
तीन साल की बालिका की नृशंस हत्या के विरोध में बाजार बंद का व्यापक असर रहा। तिराहे पर सांकेतिक धरना दिया गया। महाविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान भी दोपहर तक बंद करा दिए गए।
तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक सभा करके श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। व्यापार मंडल के आह्वान पर नगर की अधिकतर दुकानें बंद रहीं।
व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, उमेश साह, नवीन साह, गौरव कठायत, धीरेंद्र परिहार, पंकज पांडे, आलोक साह, देवेंद्र अधिकारी, सूरज जोशी, नवीन पांडे, सूरज जोशी सहित सभी व्यापारियों ने शोक जताया। छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेेहरा, विशाल नेगी, संजय पपोला, चंदन धामी, आदर्श कठायत, कौशल, संजय नेेगी आदि ने महाविद्यालय में तालाबंदी की।
छात्रों ने नगर के अन्य विद्यालयों को भी बंद करा दिया। पूर्व दर्जा मंत्री हीरा धपोला, भाजयुमो के राजेंद्र उपाध्याय, मनीष पांडे, प्रशांत नगरकोटी, नीरज ओली आदि ने शोक जताया।
बाद में तमाम लोग यहां एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां सांकेतिक धरना दिया गया। शाम को बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया।
रीमा में शिखर वैली स्कूल के छात्र छात्राओं ने घटना के विरोध में प्रधानाचार्य संजय देवली, मनोज साह आदि के नेतृत्व मेें जुलूस निकाला।
युकां के गोविंद कठायत, दर्शन कठायत, राजकुमार परिहार, बसपा के जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल, उक्रांद के जिला मंत्री एडवोकेट मनोज जोशी, दानपुर सेवा समिति के दीवान सिंह दानू, हीरा सिंह, दुर्गा सिंह, मान सिंह देव, पंडित गणेश दत्त जोशी शास्त्री, पतंजलि योग समिति के गणेश पांडे, गणेश कांडपाल, केशवानंद जोशी, दीप जोशी आदि ने भी शोक व्यक्त किया है।