{"_id":"589761fe4f1c1bc64fe82902","slug":"bjp-flag-burning-case-fir-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का झंडा जलाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा का झंडा जलाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
झंडा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के एक गांव में भाजपा का झंडा और पोस्टर जलाने के मामले में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा संगठन ने झंडे और पोस्टर जलाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
मालूम हो कि शनिवार की शाम को सोशल मीडिया में कुछ फोटो वायरल हुए। जिसमें कुछ लोग भाजपा का झंडा और पोस्टर जलाते नजर आ रहे थे। जबकि कुछ जले झंडे जमीन में फेंके गए थे। व्हाट्सएप ग्रुपों में राजनीतिक दल का झंडा जलाने का फोटो वायरल होने की सूचना के बाद डीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टीम को रतवे गांव की एक दुकान के पास जले हुए झंडे और पोस्टर मिले। क्वैराली के राजस्व उपनिरीक्षक पप्पू लाल ने इस मामले में आईपीसी की धारा 171 (च) 505 (2) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्टी के झंडे जलाने की घटना की निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया और महामंत्री सुरेश चंद्र कांडपाल ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।