फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Biluna pump blew Home

बिलौना पंप गृह जला

Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Biluna pump blew Home

शनिवार रात पेयजल संस्थान के बिलौना स्थित सरयू पेयजल पंपिंग हाउस में शॉट सर्किट से आग लग गई, पंप गृह के कई उपकरण जलकर नष्ट हो गए। खरेही धूराफाट क्षेत्र के 53 गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल संस्थान के ईई के अनुसार आग से 20 लाख रुपयेे की क्षति का अनुमान है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब 7 बजे पेयजल संस्थान के बिलौना स्थित सरयू पंपिंग गृह में शॉट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उन्होंने भारी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस कार्य में विभागीय कर्मियों और आसपास के ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन


आग की घटना में पंप गृह के कमरे, स्टार्टर, स्टेपलाइजर, केबिल आदि जलकर नष्ट हो गए। पंप हाउस के जलने से खरेही पट्टी के करीब 53 गांवों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण लोगों को स्थानीय गधेरों के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईई केएस खाती ने पंप गृह का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पंप गृह में बिजली का शॉट सर्किट हुआ है। आग से करीब 20 लाख रूपये की क्षति का अनुमान है। उन्होंने बताया कि तीन दिन में पंप सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खरेही के जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक किल्लत होगी वहां टेंकर लगाकर पानी का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed