फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Accused of theft caught in Bageshwar

आठ दिन पहले हुई चोरी का खुलासा

Mon, 01 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 01 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft caught in Bageshwar

 पुलिस ने पिंडारी सड़क के भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास हरिओम कम्यूनिकेशन में आठ दिन पहले चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के दो आरोपियों को मोबाइल फोन, चिप, नकदी के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों को सीजेएम के समक्ष पेश किया और न्यायालय के निर्देश पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाल एचएस फिरमाल ने बताया कि 23 जनवरी की रात ओम कम्यूनिकेशन में चोरी हुई थी। चोर शटर पर लगा ताला तोड़कर वहां रखे तीन मोबाइल फोन, नगदी, चिप चुरा ले गए थे। दुकानदार हरीश टम्टा ने मामले की रिपोर्ट लिखाई थी। मामले में जांच की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसआई सच्चिदानंद, कांस्टेबल बसंत राम, राम सिंह राणा ने बिलौना तिराहे पर भतरौंजखान अल्मोड़ा निवासी संजय नैनवाल, कपकोट थाना क्षेत्र के पोथिंग गांव निवासी रमेश सिंह को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तलाशी लेने पर संजय के जेब से चोरी का एक मोबाइल फोन, रमेश से दो मोबाइल फोन, 2100 रुपया नगद, आठ चिप बरामद किए गए। आरोपी रमेश ने बताया कि 35 हजार रुपये से उसने उधारी अदा करने, घरेलू सामान खरीदने में खर्च कर दिए हैं।


 पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल करने पर उन्हें आईपीसी की धारा 467, 380, 411 के तहत गिरफ्तार कर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। न्यायालय के निर्देश पर दोनों को 14 दिन के रिमांड पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed