{"_id":"5759a1af4f1c1b6e409c5cbd","slug":"accused-of-stealing-a-gun-mounted-on-the-mother-and-half-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":" सौतेले भाई और मां पर लगाया बंदूक चुराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले भाई और मां पर लगाया बंदूक चुराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसबी के हवलदार ने अपनी सौतेली मां पिंगलों की जिपं सदस्या और अपने सौतेले भाई पर दो नाल की लाइसेंसी बंदूक और तीन तोले का सोने का हार चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद हवलदार की बंदूक जिपं सदस्या के पुत्र से अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने मामले की गहन जांच में जुट गई है।
पिंगलों की जिपं सदस्य नंदी भंडारी और उसके सौतेले पुत्र में जमीनी विवाद सालों से चल रहा है। थानाध्यक्ष डंगोली को दी गई तहरीर में जिपं सदस्या के सौतेले पुत्र ने कहा है कि वह अपनी इंडिका कार ग्वाड़ में खड़े करने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ गलई गांव गया था।
विज्ञापन
लौटने के बाद हवलदार और उसकी पत्नी को वाहन में दो नाल की बंदूक नहीं मिली। वाहन के पास खड़ी जिपं सदस्या और उसके सौतेले पुत्र से जमकर मारपीट हो गई। हवलदार ने जिपं सदस्य और सौतेले भाई पर बंदूक और तीन तौले की सोने की माला चुराने का आरोप लगाया है। जिपं सदस्या ने अपने पुत्र पर बंदूक से मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एसएस पंचपाल ने बताया कि वाहन से गुम बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिपं सदस्या ने अपने सौतेले पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन