फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बैंक प्रबंधक समेत चार धोखाधड़ी में नामजद

बैंक प्रबंधक समेत चार धोखाधड़ी में नामजद

Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक समेत चार धोखाधड़ी में नामजद

विज्ञापन
बागेश्वर। फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने के एक मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस मामला दर्ज करने से बच रही थी। इस मामले में बैंक प्रबंधक और दो फर्मों समेत चार लोग आरोपी हैं।

यह मामला वर्ष 2014 का है। नगर की ओवरसीज बैंक से कपकोट के चचई निवासी पूरन राम के नाम पर आठ लाख रुपये का लोन लिया गया। लोन लेने के लिए पूरन के फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया। लोन की अदायगी न होने पर मामले का खुलासा हुआ था। इसके बाद पूरन राम ने बैंक प्रबंधन और कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस भुक्तभोगी को टहलाती रही और मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद भुक्तभोगी ने अदालत की शरण ली।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी बैंक प्रबंधक विकास गुप्ता, यूसी तड़ागी और दो फर्मों के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि प्रबंधक ने फर्म और कुछ लोगों के साथ साजिश रचकर फर्जी तरीके से लोन लिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed