फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Thu, 13 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
धौलछीना(अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना के पभ्या गांव निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिगुंणता के पभ्या गांव निवासी नवीन कुमार (27) पुत्र रमेश राम बृहस्पतिवार को घर से सेराघाट बाजार गया था। दोपहर बाद घर लौटने पर वह अपने कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर सो गया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे जब किसी तरह कमरा खोला तो नवीन वहां बेहोश पड़ा मिला और उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। इस बीच अल्मोड़ा ले लाते समय नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित है और पंजाब में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और एक माह पूर्व ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed