फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हत्यारे भतीजे ने तोड़ दिए बेटी के हाथ पीले करने के अरमान

हत्यारे भतीजे ने तोड़ दिए बेटी के हाथ पीले करने के अरमान

Fri, 13 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हत्यारे भतीजे ने तोड़ दिए बेटी के हाथ पीले करने के अरमान
बागेश्वर। पंद्रहपाली गांव में भतीजे द्वारा चाचा की हत्या करने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। मृतक गणेश जोशी की पुत्री की शादी होने वाली थी। परिवार इसी तैयारियों में लगा था, लेकिन बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही उनकी हत्या हो गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर स्थित पंद्रहपाली गांव में गणेश जोशी पंडिताई का काम करते थे। ग्रामीणों के अनुसार गिरीश जोशी अक्सर गाली-गलौज करता था। समझाने पर भी दोनों चाचा-भतीजे में विवाद होता रहता था। शुक्रवार को वह यजमान के घर से लौटे थे। इसी बीच उनका भतीजा गिरीश जोशी गाली गलौज करने लगा। जब वह समझाने आए तो दोनों के बीच विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मृतक गणेश जोशी का एक पुत्र रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करता है जबकि पुत्री गायत्री की इसी माह शादी होने वाली थी। गायत्री खरीदारी के लिए रिश्तेदारों के साथ हल्द्वानी गई है। गणेश जोशी बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही उनको जान गंवानी पड़ी। हत्यारोपी गिरीश जोशी शादीशुदा है। उसका एक बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पहले भी अपने चाचा को जान से मारने की धमकी दे चुका है। जिस पर गणेश जोशी ने कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के कत्ल के बाद काटी आम की टहनियां
बागेश्वर। पंद्रहपाली गांव में चाचा की गर्दन काटने के बाद हत्यारोपी गिरीश जोशी ने भागने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों के अनुसार उसने अपने चाचा की हत्या करने के बाद आंगन के समीप खेत में स्थित आम के पेड़ की टहनियां काटी। इस दौरान वह अन्य लोगों को भी धमकी देता रहा। पुलिस ने भी बमुश्किल हत्यारोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed