फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   वायु सेना कर्मी के घर का दरवाजा उखाड़कर चोरी

वायु सेना कर्मी के घर का दरवाजा उखाड़कर चोरी

Tue, 28 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना कर्मी के घर का दरवाजा उखाड़कर चोरी
बागेश्वर। चौगांवछीना में भारतीय वायुसेना कर्मी के घर में सेंध लग गई। परिवार की गैर मौजूदगी में चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। चोर लगभग 50 हजार मूल्य के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरी की घटना की जानकारी चार दिन बाद मिली। भुक्तभोगी वायु सेना कर्मी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के चौगांवछीना निवासी दिनेश चंद्र भारतीय वायु सेना में टेक्निशियन के पद जोधपुर, राजस्थान में तैनात है। माता-पिता का देहांत हो चुका है। दिनेश इकलौता और अविवाहित है। घर पर कोई पारिवारिक सदस्य न होने से अप्रैल से मकान बंद है। 23 अगस्त को वायुसेना कर्मी के चाचा हरीश सिंह ने मकान का एक दरवाजा उखड़ा हुआ देखा। इसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। उन्होंने दिनेश को फोन पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


दिनेश छुट्टि लेकर मंगलवार को यहां पहुंचे और कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजे के कब्जे निकालकर घर में सेंध लगाई। घर का हर कोना बारीकी से खंगाला। चोर कैमरा, सेटटॉप बॉक्स, स्टेबलाइजर, सिलेंडर, डीवीडी, तांबा और कांसे के बर्तन आदि कीमती सामान ले गए। उन्होंने कमरों में लगे एलईडी बल्ब तक नहीं छोड़े। वायुसेना कर्मी ने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। कोतवाल टीआर वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed