फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आईजी ने अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए

आईजी ने अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए

Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए
बागेश्वर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं पूरन सिंह रावत ने पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत बागेश्वर पहुंचे आईजी ने सोमवार शाम को मालता स्थित पुलिस लाइन में अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली और कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने, अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था को सुधारने, चोरियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए आपस में रणनीति बनाने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आए दिन होने वाले छोटे-मोटे अपराधों पर त्वरित कारवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों की पारिवारिक, व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को जाना। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस लाइन, थाना, चौकियों और बैर में रह रहे कर्मचारियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, सीओ वीर सिंह एवं महेश चंद्र जोशी, एलआईयू निरीक्षक कुंदन देव, कोतवाल टीआर वर्मा सहित सभी थाना और चौकी इंचार्ज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed