फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चौकीदार के चौकन्ना रहने से भागे चोर

चौकीदार के चौकन्ना रहने से भागे चोर

Tue, 03 Oct 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार के चौकन्ना रहने से भागे चोर
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित राइंका रवांईखाल के चौकीदार के चौकन्ना रहने से चोर अपने मंसूबों को पूरा नहीं कर सके। विद्यालय में रखे सामान पर हाथ साफ हो पाता, इससे पहले ही चौकीदार के मुंह से निकले खबरदार शब्द को सुनकर चोर वहां से भाग निकले। मंगलवार को अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देेकर विद्यालय की सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले रात करीब 11 बजे चोरों ने राइंका रवांईखाल के ताले तोड़कर वहां से सामान चुराने की साजिश रची। चोर योजना के अनुसार विद्यालय में पहुंचे और दरवाजों पर लगे तालों को तोड़ने की आवाज विद्यालय के रात्रिकालीन चौकीदार ने सुन ली। चौकीदार के खबरदार शब्द सुनते ही चोर वहां से भाग गए।
विज्ञापन



बता दें कि विद्यालय में रात्रिकालीन चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। अध्यापक अभिभावक संघ ने विद्यालय में सुरक्षा के लिहाज से अपनी ओर से एक रात्रिकालीन चौकीदार की तैनाती की है। अभिभावकों ने डीएम से विद्यालय की सुरक्षा के लिए शीघ्र रात्रिकालीन चौकीदारों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष बंशीधर जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित राम समेत कई लोग शामिल हैं। उन्होंने ज्ञापन की प्रति एसपी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed