फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गमगीन माहौल में हुई हादसे के मृतकों की अंत्येष्टि

गमगीन माहौल में हुई हादसे के मृतकों की अंत्येष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुई हादसे के मृतकों की अंत्येष्टि
बागेश्वर। कपकोट तहसील के अंतर्गत भैंसखाली नामक स्थान पर हुई मैक्स दुर्घटना में मारे गए दो यात्रियों की रविवार को सरयू गोमती संगम तट पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कपकोट से सूपी जा रही मैक्स (यूके02सीए0451) असंतुलित होकर भैंसखाली के समीप गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार कुंवर सिंह और तारा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों का रविवार को पोस्टमार्टम करने के उपरांत गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


परिजनों के लिए राहत नहीं
भैंसखाली दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के परिजनों को राहत राशि नहीं दिए जाने पर क्षेत्रीय जनता ने हैरानी जताई है। सूपी, खलझूनी सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए व घायल यात्रियों के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। घटना के दो दिन बाद भी शासन व प्रशासन की ओर से राहत राशि की घोषणा नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घायल रेफर
भैंसखाली घटना में घायल चार यात्रियों में से तीन को हल्द्वानी रेफर किया गया है। दुर्गा सिंह, पूरन सिंह व नंदन सिंह को जिला अस्पताल में उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीनों का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। जबकि घायल यशोदा का बागेश्वर में ही इलाज चल रहा है। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गढ़िया, सुरेश गढ़िया नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed