फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हत्यारोपी ससुराली पुलिस गिरफ्त से बाहर

हत्यारोपी ससुराली पुलिस गिरफ्त से बाहर

Wed, 26 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी ससुराली पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
बागेश्वर। झिरौली थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के आरोपियों को पुलिस घटना के 18 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की जांच भी कछुआ गति से चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से पीड़ित पक्ष में असंतोष गहराता जा रहा है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि विकास खंड के आंवलीगाड़, छानी निवासी नीमा (35) पत्नी राजेंद्र जोशी की नौ सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। चिकित्सक ने विषपान की आशंका जताते हुए बिसरा लिया था। मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उसका उत्पीड़न और जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। नीमा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास, देवर, ननद, बहनोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाई है। मृतका के भाई गणेश जोशी का कहना है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी का आश्वासन निकला झूठा
बागेश्वर। इस मामले में पीड़ित पक्ष को दिया गया एसपी का आश्वासन झूठा निकला। इस मामले को 18 सितंबर को एसपी से मिले मायके पक्ष ने उसने जल्द कार्रवाई की मांग की थी। तब एसपी ने सप्ताह भर में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया था। लेकिन सप्ताह गुजरने के बाद भी यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed