{"_id":"5cc73ed9bdec22077c354f5c","slug":"181556561625-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलौना में चोरों ने स्कूल में कंप्यूटर रुम के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिलौना में चोरों ने स्कूल में कंप्यूटर रुम के ताले तोड़े
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरों ने स्कूल के कंप्यूटर रूम और अलमारी के ताले तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौना के प्रधानाचार्य ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सोमवार को जब वह स्कूल आए तो कंप्यूटर रूम के चैनल गेट के दो ताले टूटे हुए हैं। इस पर उनका माथा ठनका जब अंदर गए तो देखा कि कमरे के दरवाजे और अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बागेश्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि चोर क्या ले गए हैं इसकी जांच की जा रही है। कागजात वगैरह चोरी होने की आशंका है।