{"_id":"5b3d0ca74f1c1bbe248b4881","slug":"161530727591-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानरी से गायब बच्चा दिल्ली में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बानरी से गायब बच्चा दिल्ली में मिला
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तहसील मुख्यालय से लगी मंडलसेरा के बानरी तोक का एक बच्चा आठ दिन पहले लापता हो गया था। मामले में बालक के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया में डाली जिसके सहयोग से बच्चा दिल्ली में मिल गया। पुलिस ने बुधवार को बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि 27 जून को बानरी मंडलसेरा निवासी तारी राम ने अपने पुत्र हिमांशु 12 वर्ष के घर से कहीं चले जाने की बात कहकर मुकदमा पंजीकृत किया था। मेट्रो थाना आनंद विहार दिल्ली में वहां की पुलिस की नजर हिमांशु पर पड़ गई। सूचना पर पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई। टीम ने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया। बुधवार को हिमांशु को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया। तारी राम ने पुलिस के सहयोग के प्रति आभार जताया है।