{"_id":"5936da8c4f1c1b9b2c8b457f","slug":"14967671323-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्माइल टीम ने लापता छात्र को ढूंढकर लौटाई माता-पिता की मुस्कान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्माइल टीम ने लापता छात्र को ढूंढकर लौटाई माता-पिता की मुस्कान
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्कान टीम ने लापता छात्र को ढूंढकर लौटाई माता-पिता की मुस्कान
बागेश्वर। हाइस्कूल में फेल होने के कारण बिना बताए घर से गायब हो गए छात्र को मुस्कान टीम ने ढूंढ निकाला। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पांच दिन से गायब बेटे को सामने देखकर मां-बाप की खुशी का ठिकाना न रहा।
हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर ठाकुरद्वारा निवासी करन कुमार 2 जून को बिना बताए घर से कहीं चला गया। कई स्थानों पर ढूंढखोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इससे परेशान होकर करन के पिता प्रकाश राम ने पांच जून को बागेश्वर कोतवाली में अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता छात्र को तलाशने का काम ऑपरेशन स्माइल टीम को दिया गया। टीम प्रभारी एसआई मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में ढूंढखोज शुरू की गई। टीम ने पूछताछ के बाद करन कुमार को ताकुला टैक्सी स्टैंड से बरामद कर लिया। इसके बाद करन को थाने में उसके पिता प्रकाश राम और माता कमला देवी को सौंपा गया। पांच दिन से लापता बच्चे को सामने देखकर निराश हो चुके माता-पिता के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। एफआइआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर छात्र को बरामद करने वाली टीम की सराहना की गई। इस मौके पर सीडब्लूसी अध्यक्ष तारा दत्त, कोतवाल टीआर वर्मा, जीवन सिंह, आरक्षी बसंत पंत, राम सिंह राणा, महेंद्र सिंह, महिला आरक्षी मीना रिखाड़ी, प्रीती जोशी आदि शामिल थे।