{"_id":"5b8835d542c792464e1779e0","slug":"141535653333-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से लापता अयारतोली का युवक, गुमशुदगी लिखाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन से लापता अयारतोली का युवक, गुमशुदगी लिखाई
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। डंगोली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले अयारतोली गांव में पिछले आठ दिन से लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के पिता ने पुलिस तहरीर देकर उसमी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से युवक का पता लगाने की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में अयारतोली गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी ने कहा है कि उसका बेटा बलंवत सिंह 28 वर्ष मानसिक रूप से परेशान था। गत 23 अगस्त को वह अचानक घर से निकल गया। लोगों ने उसे अंतिम बार डंगोली के बाजार में देखा था। तब से उसकी कई जगह तलाश कर दी गई है। लेकिन उसका आज तक कहीं भी सुराग हाथ नहीं लग सका है। उन्होंने पुलिस से उसके पुत्र की ढूंढ खोज में सहायता करने की मांग की है। पुलिस ने बताया युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।