फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दो दिन से लापता युवक का शव मिला

दो दिन से लापता युवक का शव मिला

Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यालय से 15 किमी दूर चौगांवछीना के बोरगांव के गधेरे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के चलते लगी गंभीर चोटों को मौत का कारण माना जा रहा है।


रविवार शाम बोरगांव के गधेरे में एक युवक का शव देखा गया। उस वक्त गांव में रामायण पाठ के परायण के बाद भंडारा चल रहा था। शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शव पहाड़ी से 200 मीटर नीचे पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच मृतक की पहचान चौगांवछीना निवासी मोहन चंद्र जोशी (36) पुत्र किशन चंद्र के रूप में हुई। मोहन चंद्र शुक्रवार से लापता चल रहा था। पत्नी और अन्य संबंधी खोजबीन में जुटे थे। इधर, देर शाम घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मुख्यालय भेजा। इससे पहले शव को गधेरे से निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल सड़क से लगभग एक किमी नीचे पैदल मार्ग पर था। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले। मौके पर जांच के लिए पहुंचे एसआइ आरएस नेगी ने बताया कि मोहन चंद्र मजदूरी करता था। उसके दो बच्चे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जांच की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed