{"_id":"5af094f84f1c1b57098b89ea","slug":"11525716216-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद प्रेमिका को छोड़कर गायब हुए युवक को पुलिस ने नोएडा में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद प्रेमिका को छोड़कर गायब हुए युवक को पुलिस ने नोएडा में पकड़ा
Updated Mon, 07 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा।/ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली स्थित कॉमर्शियल बेल्ट नोएडा से अल्मोड़ा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। वह कई साल से ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा था। युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया बागेश्वर निवासी पुष्कर का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वर्ष 2010 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों हरिद्वार में रहे। शादी के तीन महीने बाद ही पुष्कर अपनी पत्नी को छोड़कर गायब हो गया था। हरिद्वार में कई दिन भटकने के बाद युवती घर पहुंची। कई साल तक इंतजार के बाद भी युवक वापस नहीं लौटा तो वर्ष 2017 में युवती ने बागेश्वर कोतवाली में पुष्कर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने धारा 363, 120बी, 496, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
उसके बाद पुलिस ने तमाम स्थानों पर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच उसके ग्रेटर नोएडा में होने की जानकारी मिली। इस पर कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रविवार देर शाम कॉर्शियल बेल्ट नोएडा स्थित एक रेस्तरां पर पहुंचकर वहां मुख्य कारीगर के रूप में काम करने वाले पुष्कर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे बागेश्वर में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।