{"_id":"64821653d037d65913056e5f","slug":"crime-one-arrested-bageshwar-news-c-8-1-162671-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते बुधवार को एक नाबालिग के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीतेचार जून को वह अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ एक शादी समारोह में शिरकत करने बागेश्वर आया था। सफर के दौरान उसकी पुत्री को परेशानी हो रही थी। बागेश्वर पहुंचने पर वह होटल के कमरे में आराम करने चली गई। इस दौरान चंदन प्रसाद उर्फ चंदू (28) निवासी कपकोट उसके कमरे में घुसा और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511 और 18 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
एसपी हिमांशु वर्मा ने सीओ शिवराज सिंह राणा के निर्देशन और कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को हरसीला, कपकोट गिरफ्तार कर लिया। संवाद