फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: संशोधित....18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 31 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बागेश्वर। को-ऑपरेटिव सोसायटी में खाते खुलवाने के बाद ग्राहकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी-व सोसायटी के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता को कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। वह कई साल से फरार था। पिछले साल उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन




13 दिसंबर 2018 को सुमन निवासी नई बस्ती ने एवरग्रीन एग्रो मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के अनुसार तहसील रोड पर खुली इस सोसायटी की ओर से लुभावने वादे दिखाकर उनसे और अन्य लोगों से खाते खुलवाए गए थे। वर्ष 2018 में समयावधि पूर्ण होने के बाद भी धनराशि का भुगतान नहीं किया। सोसायटी कुछ समय तक झूठा आश्वासन देती रही। बाद में 18,04,494 रुपये हड़पने के बाद कंपनी भाग गई। मामले में पुलिस ने धारा 420 आईपीसी के तहत चेयरमैन प्रदीप गुप्ता और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


विवेचना के दौरान केस में धारा 406/409/120(b) आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान 13 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। सभी के खिलाफ वर्ष 2019 में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किए गए। मुख्य आरोपी और सोसायटी के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता (45) निवासी सदर सफाखाना, रामपुर उत्तर प्रदेश को न्यायालय से जमानत मिली थी। वह नई तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था। कोतवाली पुलिस की टीम ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ, रामपुर, नोएडा, मुरादाबाद, दिल्ली में दस बार दबिश दी थी लेकिन वह हर बार बच जा रहा था। बार-बार स्थान बदल रहा था। एसआई मनोहर चंद के नेतृत्व में टीम ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तर प्रदेश में भी दर्ज हैं मामले

बागेश्वर। एसपी घोड़के ने बताया कि प्रदीप गुप्ता का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में धारा 420/406/409/120बी, पिथौरागढ़ कोतवाली में धारा 420/406/120बी, मिर्जापुर के कटरा थाने में धारा 420/407/468/471/406/506 आईपीसी के तहत केस दर्ज हैं। गुजरात और दिल्ली में भी आरोपी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed