{"_id":"64fe06a871a4d1c0710ab8ec","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1417-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: युवक की मौत के मामले से नहीं उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: युवक की मौत के मामले से नहीं उठा पर्दा
Sun, 10 Sep 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांडा के भैसुड़ी में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले से पर्दा नहीं हटा है। मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। पुलिस मामले की गहन पड़ताल में जुटी है।
बीते शुक्रवार को भैसुड़ी निवासी संदीप कुमार (23) पुत्र मदन राम का शव घर से 500 मीटर दूर भैंसुड़ी पुल के नीचे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। मृतक के हाथ-पैर फ्रैक्चर थे। शनिवार को मृतक के पिता मदन राम ने कांडा थाने में दी तहरीर में कहा था कि सात सितंबर को हीरा सिंह निवासी भैसुड़ी, उसी गांव का एक अन्य हीरा सिंह नाम का व्यक्ति मृतक संदीप कुमार को घर से बुलाकर वाहन में बैठाकर ले गए गए थे। मृतक के पिता ने इन दोनों पर संदीप की हत्या का शक जताया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 302 मे केस दर्ज कर लिया था। विवेचना अधिकारी कांडा के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। उधर, सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि रविवार को वह स्वयं मौके पर गए थे। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।