{"_id":"6442d0017fbfb31a3a0a4b84","slug":"crime-new-two-injured-bageshwar-news-c-8-1-119014-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डंपर खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डंपर खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
Fri, 21 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट-रमाड़ी रोड पर डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक डंपर असंतुलित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक हीरा सिंह (40), वाहन स्वामी कुंदन सिंह फर्त्याल (55) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कपकोट ले जाया गया। वाहन स्वामी को अधिक चोट लगी थी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक हीरा सिंह ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ। सभासद तनुज तिरुवा समेत कई लोगों ने कपकोट अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। संवाद