फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cricket Association greeted the minister

मान्यता मिलने पर क्रिकेट एसोसिएशन ने मंत्री का किया अभिनंदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cricket Association greeted the minister
बागेश्वर में मंत्री अरविंद पांडेय का अभिनंदन करते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के पदाधिकारी। स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के सामने तमाम संगठनों ने समस्याएं उठाईं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर ने राज्य को बीसीसीआई की मान्यता दिलाने पर मंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल के नेतृत्व में मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मान्यता मिलने से प्रदेश में क्रिकेटरों को उत्थान होगा। सम्मान करने वालों में हरीश रावल, राम चंद्र पांडेय, राजेंद्र परिहार, रमेश दानू, प्रदीप गडिय़ा, राजेंद्र राठौर आदि शामिल थे। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष विजय गोस्वामी, मंडल मंत्री डॉ. कैलाश सिंह डोलिया, आलोक पांडेय आदि ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों को यात्रा अवकाश दिया जाए। अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने, खंड शिक्षाधिकारी के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के गरुड़ इकाई के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावल, मंत्री केवलानंद धौनी, संरक्षक नवीन चंद्र मिश्रा आदि नेे मंत्री को सौंपे ज्ञापन में नेशनल पेंशन सिस्टम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कैलाश अंडोला, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह टाकुली, महामंत्री प्रकाश कालाकोटी ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, अशासकीय स्कूलों को समग्र शिक्षा अभियान का लाभ दिलाने की मांग की है। जीजीआईसी कांडा के छात्र-अभिभावक संघ की अध्यक्ष कविता नगरकोटी मंत्री को सौंपे ज्ञापन में स्कूल की प्रधानचार्य, संस्कृत के प्रवक्ता का पद भरने, पेयजल की समस्या दूर करने, फर्नीचर उपलब्ध करवाने की मांग की है। जीआई कांडा अभिभावक शिक्षक संघ ने स्कूल की चहारदीवारी की मरम्मत करवाने और प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों के पद भरने की मांग की है। रावतसेरा निवासी गिरधारी सिंह रावत ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल रावतसेरा को आदर्श विद्यालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed