फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cracks appeared in seven houses in Hadbar village

Bageshwar News: हड़बाड़ गांव में सात मकानों में पड़ीं दरारें

Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in seven houses in Hadbar village
बागेश्वर। मानसूनी बारिश से जिले में संपत्तियों को काफी नुकसान हो रहा है। सड़कों का हाल बुरा है तो कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव हड़बाड़ के गैर तोक में सात मकानों में दरार पड़ने से खतरे की जद में हैं। प्रशासन ने प्रभावित सात परिवारों को शिफ्ट कर दिया है। एक दुकान और एक चक्की भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के दौरान जाख-हड़बाड़ क्षेत्र में जमीन धंस गई थी। सड़क के बीचोंबीच दरारें पड़ने से यातायात बाधित हो गया। हड़बाड़ गांव के कई घरों और आसपास के क्षेत्र में भी दरारें पड़ने से लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया था। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार हड़बाड़ निवासी कमला देवी पत्नी कुंदन सिंह, जगदीश सिंह पुत्र चतुर सिंह, गोपाल सिंह पुत्र चतुर सिंह, पवन सिंह पुत्र चतुर सिंह, पूरन राम पुत्र केशर राम, प्रताप राम पुत्र पूरन राम, रोहित कुमार पुत्र प्रताप राम के मकान में दरारें पड़ गई थीं।
विज्ञापन

इन सभी परिवारों को गांव के पंचायत घर, प्राथमिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीण नंदा बल्लभ पुत्र किशनानंद और ललित सिंह पुत्र कुंवर सिंह की चक्की और दुकान को भी नुकसान हुआ था। सभी परिवारों को राहत सामग्री, खाद्यान्न किट भी वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे पहले जिपं उपाध्यक्ष ने जाना प्रभावितों का हालचाल
बुधवार की रात हुई बारिश के कारण हड़बाड़ गांव में घरों में दरारें आ गई थीं। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने में समय लग गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल और आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल शुक्रवार को गांव पहुंचे तो प्रभावित लोगों ने उन्हें अपना दर्द बताया। उन्होंने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जिपं उपाध्यक्ष ने बताया कि सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। घरों के आंगन का फर्श, कमरे का फर्श और दीवारों में भी काफी दरारें दिख रही हैं।


कोट
हड़बाड़ गांव में खतरे की जद में आए मकानों को खाली करवाकर सात परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। उन्हें राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से राशन सामग्री भी वितरित की गई है। - शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed