फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cracker Market On Saryu Bank

सरयू तट पर सजा पटाखा बाजार, ग्राहकों से दुकानें हुई गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cracker Market On Saryu Bank
बागेश्वर के सरयू तट पर लगी पटाखा बाजार। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस के पहले दिन बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में ग्राहक उमड़ रहे हैं। बाजार में चहलपहल अधिक होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को धनतेरस मनाया जा रहा है, हालांकि शनिवार से ही बाजार में काफी रौनक दिखी। बर्तन विक्रेताओं से लेकर मिठाई विक्रेताओं के यहां लोग उमड़े। ऐपण, खील-खिलौने और ज्वैलर्स की दुकानों पर भी रौनक रही। वाहन विक्रेताओं के यहां एडवांस बुकिंग चलती रही। कुछ लोगों ने वाहन खरीदे, हालांकि अधिकतर बुकिंग रविवार की हैं। चौक बाजार से कत्यूर बाजार तक पूरे दिन लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सरयू तट पर लगी पटाखा बाजार
बागेश्वर। नगर के सरयू तट पर आतिशबाजी की दुकानें सज गई हैं। 58 व्यापारियों को पटाखा बेचने का लाइसेंस मिला है। शनिवार को दुकान लगने के बाद सीओ अंकित कंडारी और फायर सर्विस के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने टीम के साथ आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान केवल तीन दुकानदारों के पास फायर रोधी सिलिंडर पाए गए। सीओ ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकान में आग नियंत्रण उपकरण रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली में पिछले दो वर्षों से इस बार बेहतर कारोबार होगा। रविवार को ही जिले में धनतेरस मनाया जा रहा है। हालांकि शनिवार को भी लोगों ने खरीदारी की है। दो दिनों के दौरान जिले में पांच करोड़ के करीब कारोबार रहने की उम्मीद है।
बबलू नेगी, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed