फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid Vaccination in Bageshwar

कोरोना की दूसरी डोज लगाने नहीं पहुंच रहे नेपाली नागरिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Bageshwar
Covid Vaccination in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में कोराना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान जारी है। कोविड टीके की पहली और दूसरी डोज के साथ प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा रही है। हालांकि टीकाकरण कराने के लिए नेपाली नागरिक नहीं पहुंच रहे हैं। ठेकेदार या मकान मालिक को जमानती बनाकर कई नेपाली नागरिकों ने टीके की पहली डोज लगाई थी लेकिन दूसरी डोज को लेकर इनमें उत्साह नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण शुुरू होने के बाद रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती ने डीएम को पत्र देकर नेपाली नागरिकों के टीकाकरण कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार या मकान मालिकों के आधार कार्ड और गारंटी पर नेपाली नागरिकों को पहली डोज लगाई थी।
विज्ञापन

कई नेपाली नागरिकों ने पहली डोज ली थी, लेकिन अब दूसरी डोज लगाने के लिए नेपाली श्रमिक नहीं पहुंच रहे हैं। इधर, जगाती ने स्वास्थ्य विभाग से सभी नेपालियों को चिह्नित कर टीकाकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में पांच हजार से अधिक नेपाली नागरिक हैं। जिन्हें टीका लगाने पर ही संक्रमण से बचाव का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

96 प्रतिशत किशोरों को लग चुकी है पहली डोज
बागेश्वर। जिले में किशोरों को कोविड टीके की पहली डोज लगाने का काम अंतिम चरण पर पहुंच गया है। शासन से मिले 13952 के सापेक्ष 13560 (96 प्रतिशत) किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। एक लाख 71 हजार यानी 87 प्रतिशत लोगों को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। 10 हजार से अधिक लोग प्रीकॉशन डोज लगवा चुके हैं।

नेपाली नागरिकों के टीकाकरण के लिए गारंटर की जरूरत पड़ती है। पहली डोज में गारंटी देने वाले इस बार भी गारंटी देकर यहां रहने वाले नेपाली नागरिकों को टीके की दूसरी लगवा सकते हैं। विभाग की ओर से भी नेपाली नागरिकों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
डॉ. प्रमोद जंगपांगी, नोडल अधिकारी टीकाकरण बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed