फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid Vaccination in Bageshwar

बागेश्वर में 82 प्रतिशत युवाओं को लगी वैक्सीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Bageshwar
Covid Vaccination in Bageshwar - फोटो : Getty Images/iStockphoto
बागेश्वर। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण प्रक्रिया जारी है। बागेश्वर में 82.15 प्रतिशत युवाओं केे टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और 45-59 वर्ष में सौ प्रतिशत लोगों को पहला टीका लग चुका है। जिले में दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को भी लगातार टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन प्रभारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि कोरोना रोकथाम के लिए लगातार टीके लगाए जा रहे हैं। जिले में 82.15 प्रतिशत युवाओं को पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और 45-59 वर्ष में सौ प्रतिशत लोगों को पहला टीका लग चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने 15 अगस्त तक सौ प्रतिशत युवाओं को कोरोना टीके की पहली डोज लगाने की बात कही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 109933 युवाओं को टीके लगाए जाने हैं। इसके सापेक्ष 90310 युवाओं को पहला टीका लगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर 60 वर्ष से अधिक में 31409 और 45-59 के बीच 30868 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष सौ प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहला टीका लग गया है। डॉ. जंगपांगी ने अधिक से अधिक युवाओं से टीका लगाने की अपील की है। ताकि स्वतंत्रता दिवस तक सभी युवाओं का टीकाकरण किया जा सके।

बागेश्वर में कोरोना का एक नया मामला आया
बागेश्वर। जिले में सोमवार को कोरोना का एक नया मामला आया है। 110 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 12 संक्रमितों में से एक का उपचार कोविड अस्पताल में और 11 लोगों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। 56 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed