फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid in Bageshwar

बागेश्वर में छह दिन में 364 संक्रमित मिले, मास्क पहनने के प्रति लोग उदासीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Covid in Bageshwar
खतरा:बागेश्वर में इस तरह उड़ रही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले छह दिन में जिले में 280 संक्रमित पाए जा चुके हैं, लेकिन कोविड नियमों का पालन करने के लिए जिले के लोग सजग नहीं हैं। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कर रहे हैं। मास्क लगाने के नियम की भी अनदेखी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के अभियान का भी लोगों पर असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 13 जनवरी को 62 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 14 जनवरी को 13 मामले सामने आए थे। 15 जनवरी को 65 मामले और 16 जनवरी को 36 संक्रमित मिले। 17 जनवरी को रिकॉर्ड 104 लोग संक्रमित मिले थे। 18 जनवरी को 84 संक्रमित जिले में मिले हैं। कोरोना का बढ़ता ग्राफ चिंता का कारण बना हुआ है। वर्तमान में जिले में 364 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर में मंगलवार को कोरोना के 84 नए मामले
बागेश्वर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 84 मामले आए हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 898 सैंपल भेजे गए। कुल 162862 सैंपल भेजे जा चुके हैं। कुल 6558 पॉजिटिव केस आए हैं। 6227 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 275 मरीजों में से तीन संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 272 मरीज घर में आइसोलेट हैं। जिले में कोरोना से 56 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मंगलवार को 46 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed