फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid Duty should not by Basic Teachers

प्राथमिक शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से हटाने की मांग हुई तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Covid Duty should not by Basic Teachers
इंद्रपाल सिंह धपोला - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालय खुलने के बावजूद शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से नहीं हटाया गया है। एकल विद्यालयों के शिक्षक भी कोविड ड्यूटी दे रहे हैं। जिसके कारण विद्यालयों के संचालन में परेशानी हो रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने जल्द शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त कर विद्यालय संचालन की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के 450 से अधिक प्राथमिक शिक्षकों को ग्राम निगरानी समिति, स्टेजिंग एरिया, नगरपालिका, नगर पंचायत, विकास खंड आदि स्थानों में कोविड ड्यूटी पर तैनात किया गया है। जिनमें एकल विद्यालयों के कई शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एकल विद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी को अदल-बदल कर विद्यालय का संचालन किया, लेकिन यह स्थाई व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि शासन से विद्यालय खोलने के आदेश जारी होने के बाद ही शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त कर देना चाहिए था, लेकिन अब तक उन्हें छोड़ा नहीं गया है। ऐसे में विद्यालयों के संचालनों में परेशानी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के खुलने के बाद भी शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से नहीं हटाया गया है। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां विद्यालय संचालन में परेशानी हो रही है। शिक्षाधिकारी को भी इस बाबत पत्र दिया गया है। बच्चों के भविष्य और विद्यालयों के समुचित रूप से संचालन के लिए तत्काल शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त किया जाना चाहिए।
विक्रम सिंह पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
शासन ने जब विद्यालयों को खोलने के आदेश जारी होने के बाद भी शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त नहीं किए जाने से शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है। शिक्षकों के सामने दुविधा की स्थिति पैदा हो रही है। प्रशासन को जल्द मामले का संज्ञान लेकर शिक्षकों को विद्यालय संचालन की अनुमति देनी चाहिए।

इंद्रपाल सिंह धपोला, जिला मंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
प्राथमिक शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से हटाने के लिए फाइल जिलाधिकारी को सौंपी है। जल्द ही शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से कार्यमुक्त कर विद्यालय संचालन के अनुमति दे दी जाएगी।
डीडी पंत, सीडीओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed